मेरठ। एसओ टीपी नगर के अनुसार मासूम शिवा ही अपनी मां के कत्ल का चश्मदीद है। वह मकान मालिक बुजुर्ग सहिराम को बाबा कहता है। वह घर से निकला तो सहिराम को आता देख उससे बाबा-बाबा कहकर लिपट गया था। यही कहता रहा कि खून-खून, पापा-पापा। सहिराम जब कमरे में पहुंचे तो सोनिया का खून से लथपथ शव देखकर घटना का पता चला। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और एसओ ने शिवा से पूछताछ की तो शिवा बार-बार खून-खून ही बोलता रहा। जब उससे पूछा गया कि मम्मी को किसने मारा तो वह पापा-पापा बोला। सीओ के अनुसार बच्चे की बात से काफी हद तक साफ हो गया है कि हत्या महिला के पति ने की है।
देखिए वीडियो : दोस्त से अफेयर के शक में पति ने बच्चे के सामने बीवी का किया ये हाल
किसी ने नहीं सुनी चीख
पुलिस के अनुसार हैरानी की बात है कि न तो किसी पड़ोसी ने सोनिया की चीख सुनी और न हत्या का किसी को पता चल पाया। मकान मालिक और पड़ोसियों के अनुसार दंपति रोजाना ही झगड़ता था। रोजाना के क्लेश से तंग आकर उनसे मकान खाली करने को भी कह दिया गया था।
पढ़ें : मासूम के सामने पत्नी को फावड़े से काट डाला, तड़पकर तोड़ा दम