फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दौरे से पहले ताबड़तोड़ दबिश, तमंचों की फैक्ट्री पकड़ी

Thu, 16 Nov 2017 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
ताबड़तोड़ दबिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ। 18 नवंबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। पुलिस ने शहर में बदमाशों की धरपकड़ को अभियान चलाया। फोकस लिसाड़ी गेट इलाके में रहा।
विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान के नेतृत्व में शाम को कई थानों की पुलिस को लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बुलाया गया। पैदल गश्त के साथ ही जगह-जगह टीमें बनाकर वाहन चेकिंग और अपराधियों के यहां दबिश दी गई। अभियान के दौरान चर्चित हिस्ट्रीशीटर अफजाल उर्फ सिंघम को उसके घर शालीमार गार्डन से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वहीं एक घर पर दबिश देकर एक दर्जन से ज्यादा बने और अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस टीमों ने चार संदिग्ध युवकों को पकड़कर थाने भेजा, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। 10 बाइक, एक स्कूटी, एक जीप सीज की गई। हूटर लगी सफारी गाड़ी का चालान किया गया। आचार संहिता उल्लंघन में दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया। एसओ रेलवे रोड के अनुसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान ड्रग्स माफिया तसलीम के साले खिजर हयात निवासी मोरगंज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो चरस बरामद की।
विज्ञापन


पढ़ें : SSP मंजिल सैनी ने सीमा प्रधान को नहीं दी सीट, नसीहत देकर लौटाया
विज्ञापन

हाईवे पर भी चला चेकिंग अभियान

पुलिस ने दी दबिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाईवे किनारे रात को खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। हाईवे पर सड़क किनारे या ढाबे-होटलों के आसपास रात में खड़े होने वाले भारी वाहन हादसों का सबब बन रहे हैं। अक्सर अंधेरे या कोहरे में ये वाहन दिखाई नहीं देते। रोहटा रोड निवासी दो छात्रों की बाइक कोहरे में सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई थी, जिसमें दोनों छात्रों की मौत हो गई थी। एक सप्ताह में आठ लोगों की मौत सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराकर हो चुकी है।

अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया तो मंगलवार को इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा पीपी सिंह ने हाईवे पर पहुंचकर सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया। चेतावनी दी कि आगे से वाहन सड़क पर खड़ा किया तो कार्रवाई होगी। खड़ौली व शोभापुर स्थित होटलों व ढाबा संचालकों को थाने बुलाकर होटलों के सामने सड़क पर वाहन न खड़ा कराने के निर्देश दिए गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें