फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपाई बोले, भाजपा महानगर अध्यक्ष का शिकायत करने का तरीका गलत

विज्ञापन
बचत भवन में एसआईआर मामले में जिलाधिकारी से बात करते सपाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सपाइयों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के अपने लेटर पेड पर एसआईआर के तहत मतदाताओं के नामों संदिग्ध बताने वाली शिकायती पत्र की आलोचना की है। उन्होंने सोमवार को कमिश्नर और जिलाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत की और उन नामों को सही बताया जिनमें सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अहतेशाम इलाही का परिवार भी शामिल है।
विज्ञापन

सपाई बचत भवन में कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी और जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से मिले। इनमें शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अहतेशाम इलाही आदि शामिल रहे। सपाइयों ने अधिकारियों से कहा कि भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने अपने लेटर पेड पर कुछ वोटरों की शिकायत की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत इनका विवरण संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों की शिकायत की है कि उनमें सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष का परिवार भी है। ये बेबुनियाद और नियम विरुध शिकायत की गई है। कोई पार्टी पदाधिकारी एसआईआर के तहत ऐसे शिकायत नहीं कर सकता है। मतदाता का अगर किसी को फर्जी होने का शक है तो वह फार्म सात भरकर जांच कराए न कि राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी अपने लेटर पेड पर जांच के लिए लिखें। यह गलत तरीके से अधिकारियों पर दबाव बनाने का तरीका है। सपाइयों ने बताया कि कमिश्नर-डीएम ने कहा है कि चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत नियमानुसार ही एसआईआर में कार्य होगा। एसआईआर का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है। इसमें मतदाता की मदद की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने 19 जनवरी को जिलाधिकारी को अपने लेटर पैड पर कुछ मतदाताओं के नाम लिखकर शिकायत की थी कि इनका विवरण संदिग्ध प्रतीत होता है लिहाजा इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। इससे सपाई नाराज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें