फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का बड़ा एक्शन: दीपक गिरी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए, हाल ही में की है पूनम पंडित से सगाई

Sat, 18 Oct 2025 10:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

समाजवादी पार्टी ने मेरठ युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक गिरी को पद से मुक्त कर दिया है। हाल ही में दीपक गिरी ने किसान आंदोलन से चर्चा में आईं सपा कार्यकर्ता पूनम पंडित से सगाई की थी। पार्टी के फैसले पर सोशल मीडिया में कई तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
दीपक गिरी को फैंस दे रहे बधाईयां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को मेरठ युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक गिरी को पद से हटा दिया। यह आदेश प्रदेश युवजन सभा अध्यक्ष अरविंद गिरी ने जारी किया। दीपक गिरी लंबे समय से सपा संगठन में सक्रिय रहे हैं और युवाओं के बीच अच्छी पकड़ रखते थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Encounter: शामली में मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नफीस ढेर, दर्ज थे 34 केस; भाभीसा के जंगल में हुआ एनकाउंटर

पूनम पंडित संग सगाई के बाद बढ़ी चर्चा
दीपक गिरी हाल ही में बुलंदशहर निवासी सपा कार्यकर्ता पूनम पंडित से सगाई करने के बाद सुर्खियों में आए थे। पूनम किसान आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहीं और अब मेरठ की बहू बनने जा रही हैं। सगाई की तस्वीरें खुद पूनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थीं, जिन्हें हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सियासी सरगर्मी
दीपक गिरी को पद से हटाए जाने के आदेश के बाद सपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इस फैसले को संगठनात्मक फेरबदल बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे हालिया सगाई से जोड़कर देख रहे हैं। पार्टी की ओर से फिलहाल पद से हटाने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें