फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Accident: शास्त्रीनगर में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर छात्रा की मौत, बहन को मोबाइल देकर लौट रही थी घर

Sat, 18 Oct 2025 09:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बीए की छात्रा दीक्षा की मौत हो गई। वह बहन को मोबाइल फोन देने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। हादसे के आठ घंटे बाद परिजनों को मिली पहचान की सूचना।

 

विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा (18) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दीक्षा आरजी कॉलेज की छात्रा थी और मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार एक्सटेंशन में परिवार के साथ रहती थी। शुक्रवार दोपहर उसकी बड़ी बहन शास्त्रीनगर में नौकरी पर गई थी और फोन घर पर भूल गई थी। दीक्षा मोबाइल देने के लिए साइकिल से निकली और बहन को फोन देकर घर लौट रही थी। रास्ते में शनि मंदिर के पास तेजगढ़ी की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 18 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल दीक्षा को वेदांत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और थाने पहुंचने पर उन्हें हादसे की जानकारी मिली। आठ घंटे बाद जब पहचान पक्की हुई, तो परिवार में कोहराम मच गया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के पिता प्रेमराम की तहरीर पर मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें