फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के एसपी मेरठ कोर्ट में तलब, 13 साल से इस मामले में चल रहा है मुकदमा

Wed, 19 Sep 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में अपर जिला जज-19 तबरेज अहमद ने प्रमुख सचिव गृह व एसएसपी लखनऊ को पत्र भेजकर आदेशित किया है कि वह एसपी प्रशासन लखनऊ आरके भारद्वाज की न्यायालय के समक्ष उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। आर के भारद्वाज 13 साल पुराने मामले में कोर्ट ने जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा मामला:- 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

13 साल पुराने दहेज हत्या के मामले में बयान देने के लिए बार-बार बुलाने पर भी एसपी प्रशासन लखनऊ के न उपस्थित होने पर यह आदेश दिए गए हैं।अभियोजन पक्ष के अनुसार दिनांक आठ मई  साल 2005 को थाना लिसाड़ी गेट की पिलोखड़ी रिपोर्टिंग चौकी में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी कि अब्दुल सलाम की लड़की अफसाना की शादी करीब छह साल पहले लखीपुरा निवासी मुन्ना पुत्र अक्षन के साथ की गई थी। लेकिन उसके ससुराल वाले दान दहेज से खुश नही थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर अफसाना को जलाकरमार दिया। 

मामला दर्ज होने के बाद इस मामले की विवेचना तत्कालीन क्षेत्रीय अधिकारी/एएसपी मेरठ आरके भारद्वाज द्वारा की गई थी। इस मामले कीसुनवाई अदालत में चल रही है। लेकिन कई बार बुलाने के बाद भी आरके भारद्वाज (वर्तमान में एसपी प्रशासन लखनऊ) बयान के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें