फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून को लेकर एक और सपा नेता ने डाली भड़काऊ पोस्ट, आरोपी साजिद गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2019 05:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुजफ्फरनगर जनपद में भी कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। सपा नेता की भड़काऊ पोस्ट को इसी से जुड़ा माना जा रहा है। मुजफ्फरनगर में अब एक और सपा नेता ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की, वहीं एसएसपी के आदेश पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में साजिद हसन के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना सिविल लाइन प्रभारी समय पाल अत्रि ने बताया कि बुधवार सुबह सरवट फाटक पर एक स्थान पर दबिश देकर आरोपी साजिद हसन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इससे पहले आरोपी ने थाने पहुंचकर माफी मांगी थी।

विज्ञापन


सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद हसन ने नागरिकता संशोधन कानून के पारित होने से पहले और उसके बाद अपनी फेसबुक आईडी पर कई भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थीं। पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। 

सूत्रों के अनुसार, सपा नेता के इन भड़काऊ पोस्ट को एक वर्ग के कई लोगों ने लाइक्स करने के साथ ही शेयर भी किया था। इन सभी लोगों को पुलिस ने वॉच करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाने लगी है। इसी बीच सोमवार रात शहर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी एक अन्य सपा नेता ने भी सीएबी को लेकर भड़काऊ पोस्ट कर डाली थी, जिस पर आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली-अलीगढ़ में हुए बवाल के बाद देवबंद पर पैनी नजर, अफसरों ने उलमाओं के साथ की बैठक, फोर्स तैनात

विज्ञापन

वहीं जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह सपा नेता थाने पहुंचा और इस कृत्य के लिए माफी मांगी। लेकिन इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले को साजिश की आशंका के चलते पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए रात में ही संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी शुरू कर दी है।

इन्होंने कहा...
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिस किसी ने भी किसी तरह की भड़काऊ पोस्ट डाली या शेयर कर भावनाएं भड़काने की कोशिश की, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने सपा नेता की पोस्ट को लाइक्स व शेयर किया था, उन सभी लोगों की भी निगरानी की जा रही है, यदि किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें