फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी देहात ने किया मवाना और बहसूमा थानों का औचक निरीक्षण, हेल्प डेस्क रजिस्टर पूर्ण नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी देहात ने किया मवाना और बहसूमा थानों का औचक निरीक्षण, हेल्प डेस्क रजिस्टर पूर्ण नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

मवाना/बहसूमा। एसपी देहात ने सोमवार को मवाना और बहसूमा थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मवाना में हेल्प डेस्क रजिस्टर पूर्ण नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
एसपी देहात केशव मिश्रा शाम के समय अचानक मवाना थाने पहुंचे तथा हेल्प डेस्क पर जानकारी ली। हेल्प डेस्क पर रजिस्टर पूर्ण नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। थाने के रिकार्ड रूम को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि किसी भी हाल में क्षेत्र में गोकशी नहीं होनी चाहिए। जो लोग पहले गोकशी की घटनाओं में लिप्त रहे हैं, उनकी निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसपी देहात ने बहसूमा थाने का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वांछित चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा लंबित विवेचनाओं को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले दफ्तर में जीडी का समय, रिकार्ड रूम के रजिस्ट्रर को गहनता से परखा। सभी रजिस्टर दुरुस्त मिले। उन्होंने थाना परिसर में लगे गमले व फुलवारी एवं साफ सफाई की तारीफ की। उन्होंने कोरोना काल में जनता के मध्य जाकर सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करने के लिए भी निर्देशित किया। इस मौके पर सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक नकली सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, मुंशी विजय कुमार, विकास पंवार, राशिद खान व दिनेश धामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें