फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज अपने आकाओं के साथ सोता चला गया, अब विकास ही पहचान

विज्ञापन
ऊर्जा भवन में समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप के भूमि-पूजन किया। उन्हाेंने कहा कि मेरठ की पहचान पहले सोतीगंज के चोरी के बाजार से होती थी। आज सोतीगंज अपने आकाओं के साथ सोता चला गया। आज सोतीगंज समाप्त। भाजपा की पहचान विकास है।
विज्ञापन

सपा सरकार ने सोतीगंज में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया को तैयार किया, उसे बचाया। ये उनकी पहचान थी। ये गुंडों को पनपाते हैं। सोतीगंज के चोरों को पनाह देकर बचाते हैं और आश्रय देते हैं। अब मेरठ की पहचान हो रही है रैपिड रेल के साथ, 12 लेन के हाईवे के साथ, एक्सप्रेसवे के साथ। रैपिड रेल को मेरठ में मेट्रो के साथ भी जोड़ने जा रहे हैं। प्रदेश की पहली स्पोर्टस यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद के नाम पर इसी मेरठ में स्थापित हो रही है। वन डिस्ट्रिक्ट वन वन प्रोडेक्ट में स्पोर्ट्स आइटम मेरठ की पहचान बन रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आतंकवादियों का बचाव करती है। उन्होंने स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया। सांसद अरुण गोविल ने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें