फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के सिपाही ने यूरोप में जीता स्वर्ण पदक, ग्रामीणों में खुशी का माहौल

Sun, 15 Sep 2019 01:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सिपाही जितेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूरोप के चेक गणराज्य देश में आयोजित हुई तीन दिवसीय वर्ल्ड रेलवे चैंपियनशिप में एथलेटिक्स की भाला फेंक स्पर्धा में बालैनी क्षेत्र के हबीबपुर नंगला गांव निवासी रेलवे के सिपाही जितेंद्र यादव ने स्वर्ण पदक जीता है। उनके प्रदर्शन से परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गांव लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हेड कांस्टेबल ने चीन में गोल्ड जीतकर किया देश का नाम रोशन, गांव में खुशी की लहर
विज्ञापन


जितेंद्र यादव रेलवे में सिपाही के पद पर हरियाणा के रोहतक में तैनात हैं। 10 सितंबर से 12 सितंबर तक यूरोप के चेक गणराज्य देश में वर्ल्ड रेलवे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें एथलेटिक्स की भाला फेंक स्पर्धा में प्रतिभाग किया। 65 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश और अपने गांव का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। स्वर्ण पदक जीतने की खबर परिजन और ग्रामीणों को लगी तो उनकी खुशी से झुम उठे। गांव आने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें