फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म के नाम पर बैंक से 55 लाख रुपये का लोन लेकर मकान बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फर्म के नाम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 55 लाख रुपये का लोन लेकर सूर्या नगर निवासी पूनम गर्ग भाग गई। बैंक कर्मचारी तलाशते हुए पते पर पहुंचे तो जानकारी मिली कि महिला अपना मकान भी बेच गई है। शाखा प्रबंधक की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर मामले में परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कविता गर्ग ने बताया कि वह भूड़बराल स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक हैं। सूर्या नगर निवासी पूनम गर्ग ने उनकी शाखा से मेजर ध्यानचंद नगर स्थित अपनी फर्म सिमरन इंटरप्राइजेज पर 22 फरवरी 2022 को करीब 55 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके लिए उन्होंने आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। किस्त जमा न करने पर बैंक के अधिकारी फर्म के पते पर पहुंचे। वहां ताला लगा मिला। फर्म के बोर्ड भी वहां नहीं थे।
इसके बाद बैंक अधिकारी पूनम गर्ग के पते पर पहुंचे। वहां पता चला कि पूनम गर्ग अपना मकान बेचकर जा चुकी है। शाखा प्रबंधक ने आरोप लगाया कि पूनम गर्ग ने धोखाधड़ी की नीयत से अनुबंध को तोड़ते हुए जानबूझकर बैंक की करीब 55 लाख रुपये की धनराशि हड़प ली है। उन्होंने थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने परतापुर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें