फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम का स्वागत

विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता जीतकर लौटी टीम का केंद्रीय विद्यालय में हुआ सम्मान
विज्ञापन
मेरठ। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर आयोजित 54वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बास्केटबाल में केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ संभाग की ओर से बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इसमें आगरा संभाग की बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रनर अप ट्रॉफी पर कब्जा किया। आगरा संभाग की सभी बालिकाएं पीएम केंद्रीय विद्यालय सिख लाइन मेरठ में चल रहे कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण लेकर केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। बच्चों की इस उपलब्धि के बाद आगरा संभाग की उपायुक्त इंद्रा मुद्गल ने सभी बच्चों को बधाई दी। विद्यालय के प्राचार्य रवि प्रताप सिंह ने बच्चों का जोरदार स्वागत किया और विद्यालय के खेल शिक्षक राजीव चौधरी ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें