फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री नगर में हारमोनी होटल के सामने दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री नगर में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूटे
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित हारमोनी होटल के सामने ई-रिक्शा सवार महिला से बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। महिला ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। इससे पहले लोग बदमाशों की घेराबंदी करते, वह तेज गति से बाइक दौड़ाकर भाग गए।
मेडिकल थाना क्षेत्र के जनता नगर निवासी पारूल एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट हैं और उनके पति एक मोबाइल कंपनी में कर्मचारी है। रविवार को वह ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा को रुकवाया और अचानक महिला के कानों से कुंडल खींच लिए। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों की भीड़ लग गई। बदमाश फरार हो गए। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित महिला से जानकारी दी व फिर बदमाशों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस का कहना कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बदमाशों के निशाने पर शास्त्री नगर
शास्त्री नगर इलाके में बदमाश लगातार चोरी व लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। 10 दिन पहले तीन महिलाओं से कुंडल और चेन लूट की घटना हुई थी। अभी तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। पुलिस के गश्त न करने की शिकायत लगातार लोगों के द्वारा पुलिस अधिकारियों से की जाती है, बावजूद स्थिति नहीं सुधर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें