फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुल पर ई-रिक्शा में सवार युवती से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगमपुल पर ई-रिक्शा सवार युवती से लूट
विज्ञापन

मेरठ। बेगमपुल पर दिनदहाड़े ई-रिक्शा में सवार युवती से बदमाशों ने लूट कर ली। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों के पीछे बाइक दौड़ा दी। गंगा प्लाजा के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग में लगी थी। जिन्हें देखकर बदमाश हड़बड़ा गए और उनकी बाइक फिसल गई। लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्याम नगर निवासी आदिला अपनी दो सहेलियों के साथ लालकुर्ती पैठ बाजार में शापिंग कर ई-रिक्शा में सवार होकर लौट रही थी। बेगमपुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने आदिला से मोबाइल छीन लिया। युवती के शोर मचाया तो कई लोगों ने बदमाशों की बाइक के पीछे अपनी बाइक दौड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा प्लाजा के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही लालकुर्ती पुलिस को देखते ही बदमाश हड़बड़ा गए, जिससे उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। पीछा कर रहे लोगों ने बदमाश को वहां पर पुलिस की हिरासत में ही पीटना शुरू कर दिया। तभी युवती भी वहां पर पहुंच गए। उन्होंनें बताया कि बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया है। तलाशी के दौरान आरोपी से लुटा हुआ मोबाइल बरामद हो गया है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने बताया है कि आरोपी ने अपना नाम जैद निवासी श्याम नगर लिसाड़ीगेट बताया है। उसकी निशानदेही पर उसके साथी की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें