फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: स्मैक माफिया ने खोली पुलिस की पोल, बोला- हर महीने बीट कांस्टेबल से लेकर अफसरों तक देता था रुपये

Tue, 31 Aug 2021 06:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

स्मैक माफिया ने पुलिस विभाग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उसने बीट कांस्टेबल से लेकर पुलिस अधिकारी तक हर महीने रुपये पहुंचाने का पूरा राज खोल दिया है। इस मामले में एक अधिकारी गोपनीय जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्मैक माफिया तस्लीम ने जेल जाने से पहले पुलिस वालों की पोल खोल दी। हैरान की बात यह है कि बीट कांस्टेबल से लेकर पुलिस अफसरों तक हर माह रुपये देने की बात बताई। पुलिस विभाग के एक अधिकारी इस मामले की गोपनीय जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मछेरान में रहने वाले स्मैक माफिया तस्लीम का मेरठ समेत कई जिलों में बड़ा नेटवर्क है। नशे के सौदागर तस्लीम ने कई लोगों को इसका आदी बना दिया। पुलिस ने कुर्की के बाद माफिया को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे जेल भी भेज दिया। लेकिन जेल जाने से पहले तस्लीम ने सदर बाजार और रेलवे रोड थाना पुलिस की पोल खोल दी।

रिश्तेदार के जरिये पुलिस से थी अच्छी सेटिंग
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, माफिया तस्लीम ने बताया कि रिश्तेदार के जरिये उसकी पुलिस से अच्छी सेटिंग थी। वह हर माह सिपाही से लेकर अधिकारी तक रुपये पहुंचाता था। किस-किस को कितने रुपये तस्लीम के पास से आते थे। यह सब पुलिस के एक अधिकारी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है। मामले की गोपनीय जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि तस्लीम का रिश्तेदार रेलवे रोड थाना पुलिस के ज्यादा करीब है। वह बिजली का काम करता है।
विज्ञापन


एसपी सिटी बोले, गंभीरता से जांच करेगी पुलिस
हालांकि, अभी इस मामले में कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। तस्लीम ने बताया कि उसकी बेटी की शादी थी। जिसके चलते उसने अपने घर की कुर्की रुकवाने के लिए पुलिस को पैसा भी दिया था। उसने एक तत्कालीन एसओ, दरोगा और 10 पुलिसकर्मियों पर यह आरोप लगाए हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करेगी। जो गलत होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें