फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम की जगह राजा रामचंद्र का लगाए नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम की जगह राजा रामचंद्र का लगाए नारा
विज्ञापन

- सिसौली में हुआ प्रथम अंतरराष्ट्रीय सवर्ण समाज महाकुंभ सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। प्रथम अंतरराष्ट्रीय सवर्ण समाज महाकुंभ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक प्रांतों के महान विभूतियों ने हिस्सा लिया। सवर्ण समाज को मजबूत करने पर जोर दिया गया और कहा कि आरक्षण प्रथा को समाप्त किया जाये। गरीब लोगों को आरक्षण चाहे वह किसी भी जाति धर्म का क्यों न हो। भगवान राजा श्रीरामचंद्र के वंशज राजा राजेंद्र सिंह ने भी हिस्सा सम्मेलन में लिया। उन्होंने कहा कि अब श्रीराम के स्थान पर सभी लोग राजा रामचंद्र का नारा लगाए, क्योंकि उनके राज में सभी वर्ण को बराबर का निष्पक्ष न्याय प्राप्त था।
रविवार को मेरठ गढ़ मार्ग पर पीआरडी विद्यालय सिसौली के खेल मैदान पर प्रथम अंतरराष्ट्रीय सवर्ण समाज महाकुंभ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम प्रभारी ठाकुर भंवर सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सुधार पार्टी ने दीप प्रज्जवलित कर समाज को प्रकाशित करने का कार्य किया। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा कि सभी सवर्ण जाति के लोगों को एकजुट होना पडे़गा। आरक्षण को समाप्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सिंह सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नरेश सिंह राणा ने कहा कि देश की सेवा के लिए क्षत्रिय समाज ने अनेकों बार अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। उन्होंने भी आरक्षण समाप्त करने को केन्द्र व प्रदेश सरकार से मांग की है। ठा. नेम सिंह ने समाज की कुरीतियों को दूर करने के साथ-साथ समाज को संगठित होने को कहा तथा गरीबों को आरक्षण मिले पर जोर दिया।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि होली पर होली मिलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें भगवान की भव्य पूजा होगी। कार्यक्रम में दक्षिण, तमिलनाडु से भी अनेक लोग आएंगेे। कार्यक्रम के अंतर्गत एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मुंडाली थानाध्यक्ष रवि चन्द्रवाल को दिया गया। जिसमें लिखा था कि एससी/एसटी एक्ट का जो फैसला है यह सवर्णों को झूठे मामलों में फंसाना व कुचलने के लिए है इसे समाप्त किया जाये। आरक्षण मुक्त भारत हो सवर्ण आयोग का गठन हो, किसान आयोग का गठन हो, पैरामिलिट्री फोर्स एवं सिविल पुलिस पेंशन लागू हो, सम्मान आचार संहिता लागू हो।
विज्ञापन

इस समय अनेक लोगों को पगड़ी पहनाई गयी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हनुमान शुक्ला, केपी सिंह लखनऊ, श्यामवीर दादरी, धर्मवीर कपिल, नरेश राणा, सुरेश राणा हिमाचल प्रदेश, भंवर सिंह चौहान, कुलदीप तोमर, बलराज रावत, कर्नल वीके सिंह मुरादाबाद, राजेंद्र राठौर फिल्म इंडस्ट्रीज मुंबई, मीनाक्षी चौहान, राना सिंह बिहार, नक्षत्रपाल, आदि अनेकों प्रांतों के लोग इक्ट्ठा हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें