फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी में दूसरी ओपन मेरिट से हुए छह हजार एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजी में दूसरी ओपन मेरिट से हुए छह हजार एडमिशन
विज्ञापन

मेरठ । सीसीएसयू कैंपस और कॉलेेजों में यूजी में दूसरी ओपन मेरिट से मंगलवार को प्रवेश के अंतिम दिन छह हजार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में भी प्रवेश शुरू हो गए हैं। पीजी कोर्सों में मंगलवार को ऑफरलेटर डाउनलोड करने का अंतिम दिन रहा। इनके एडमिशन अब आठ और नौ नवंबर को होंगे।
कैंपस-कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्सों में अभी भी एडेड और राजकीय कॉलेजों में सीटें खाली हैं। एडमिशन प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। यूजी में अब तक चार मेरिट आ चुकी हैं। अब अंतिम मेरिट जारी की जा सकती है। पीजी में भी दो मेरिट जारी हो चुकी हैं। ओपन मेरिट के लिए मंगलवार को ऑफरलेटर जमा किए गए। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इनके प्रवेश आठ और नौ नवंबर को ले लें। कॉलेज वरीयता सूची जारी करें।
विज्ञापन

छूटी मौखिक परीक्षा 12 नवंबर को
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों बीसीए, बीबीए, बीजेएमसी, एमलिब, बीपीईएस, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी-एमएससी होम साइंस, बीएससी-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छूटी मौखिक परीक्षाएं 12 नवंबर को होंगी। ये सभी परीक्षा दिल्ली रोड स्थित किशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सुबह 10 बजे से होंगी। पूरी जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट से ली जा सकती हैं।
विज्ञापन

आठ तक करें अल्पसंख्यक कोटे के रजिस्ट्रेशन
बीएड में अल्पसंख्यक कोटे से प्रवेश के लिए विद्यार्थी आठ नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। नौ नवंबर को कॉलेज मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। 12 नवंबर को प्रवेश कन्फर्म करने की अंतिम तिथि है। पूरी जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें