फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रोडवेज बसों में उमड़ेगी भीड़, घर पहुंचाने की रहेगी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ने कौशांबी के लिए बसों के बढ़ाए 152 फेरे
विज्ञापन

मेरठ। दीपावली पर लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए रोडवेज ने भैसाली, मेरठ और सोहराबगेट डिपो ने चल रही बसों के ट्रिप बढ़ा दिए हैं। सबसे ज्यादा 152 फेरे कौशांबी जाने वाली बसों के बढ़ाए गए हैं।
रोडवेज का दस दिवसीय दीपावली अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन यात्रियों की ज्यादा भीड़ नहीं रही। बुधवार को यात्रियों का दबाव ज्यादा होगाप्। टायरों और स्पेयर पार्ट्स की कमी के चलते बेड़े से कम हुई करीब 100 बसों के चलते अब अभियान 650 बसों के ऊपर ही टिक गया है। ऐसे में यात्रियों की भारी भीड़ के आगे रोडवेज की व्यवस्था फेल हो सकती है। विभाग के पास अतिरिक्त बसें नहीं हैं पहले से चल रही बसों के ट्रिप को ही बढ़ाकर डेढ़ गुना कर दिया है। लेकिन रूट पर मिलने वाले भारी जाम के चलते बढ़ाए गए ट्रिप पूरे करने की भी संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढाए गए रूटों पर बसों के ट्रिप
रूट बसों की संख्या वर्तमान ट्रिप दीपावली के लिए किए गए ट्रिप
मेरठ-बागपत 9 27 36
मेरठ-बड़ौत 21 63 84
मेरठ-गाजियाबाद 18 54 72
मेरठ-कौशांबी 38 114 152
मेरठ-मुजफ्फरनगर 18 54 72
मेरठ-देहरादून 18 8 18
मेरठ-ऋषिकेश 15 5 15
मेरठ-कोटद्वार 15 8 15
मेरठ-बिजनौर 15 8 15
मेरठ-हस्तिनापुर 4 18 24
मेरठ-शामली 16 30 64
मेरठ-दिल्ली 9 8 18
------------------------------------------------------------
नहीं होगी असुविधा
रोडवेज के दस दिवसीय दीपावली अभियान के लिए योजनाबद्ध तरीके से बसों को रूटों पर लगाया गया है। किसी भी यात्री को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। भीड़ वाले रूटों पर बस और उनके ट्रिप बढ़ाए गए हैं। जिन रूटों पर यात्री ज्यादा निकलेंगे, उसके लिए इमरजेंसी बसों की भी व्यवस्था की गई है।
केके शर्मा, आरएम रोडवेज मेरठ रीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें