फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की टक्कर से चार महिलाओं सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कारों की टक्कर से चार महिलाओं सहित छह घायल
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम फेज वन के सामने शनिवार देर रात एक कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी ओर पहुंच गई और उसकी दूसरी कार से टक्कर हो गई। हादसे में चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दौराला धर्मवीर बस्ती निवासी सुनील ने बताया कि शनिवार को वह पुत्रवधू अंजलि, बेटे आयुष, टीशू, बेटी प्रिया गुप्ता और पत्नी रेनू गुप्ता के साथ कार से मेरठ में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। पल्लवपुरम फेस वन के सामने जब उनकी कार पहुंची तो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर एक अन्य कार से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में अंजली, टीशू, प्रिया गुप्ता, रेनू गुप्ता, एक बच्चा और कार के मालिक विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कारों को पुलिस मोदीपुरम चौकी ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें