फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर छह लोगों से लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर छह लोगों से लाखों की ठगी
विज्ञापन

खरखौदा। विदेश भेजने के नाम पर गांव पीपली खेड़ा निवासी छह लोगों से एक कंपनी के एजेंट ने लाखों की ठगी कर ली। पीड़ित लोग दिल्ली में एजेंट के कार्यालय पर पहुंचे तो वह बंद मिला। जिससे न तो वह लोग विदेश जा सके और ना ही उनका पैसा वापस मिल सका। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
मूलरूप से जिला हापुड़ के थाना गढ़ क्षेत्र के गांव हशूरपुर निवासी सलाउद्दीन कई वर्षों से गांव पीपली खेड़ा में रह रहा है। उसका कहना है कि वह तीन वर्ष पहले ही सऊदी अरब गया था। उसकी पहचान बुलंदशहर निवासी नौशाद से हुई। नौशाद ने अपने को एक कंपनी का एजेंट बताया। उसने कुवैत में एक अच्छी कंपनी में चालक के पद पर भेजने की बात कही। सलाउद्दीन ने अपने अलावा गांव पीपली खेड़ा निवासी शाहरुख, सलमान, मुकीम, शाहिद व इश्तियाक को भी कुवैत ले जाने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन

सभी छह लोगों को विदेश भेजने के लिए उसने 29 जून से 20 जुलाई तक करीब 3.5 लाख रुपये भी जमा करा लिए। सभी ने अपना पासपोर्ट भी तैयार करा लिया था। एजेंट ने उन्हें बागपत निवासी सलमान और मुजफ्फरनगर निवासी आस मोहम्मद से मिलाया। एजेंट ने सभी लोगों को 20 जुलाई को दिल्ली स्थित शाहीन बाग में अपने कार्यालय पर बुलाया था। सभी को टिकट, पासपोर्ट व वीजा सहित पूरे कागजात तैयार कर 23 जुलाई को विदेश भेजने की बात कही थी।
विज्ञापन

20 जुलाई को सभी दिल्ली स्थित उसके कार्यालय पर पहुंचे तो कार्यालय पर ताला लगा मिला। वहां दो दर्जन अन्य लोग भी उनके द्वारा ठगी का शिकार हुए मिले। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी पैसे के साथ-साथ उनका पासपोर्ट भी लेकर फरार हो गया है। पीड़ित ने इस मामले में थाना खरखौदा में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें