फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन की अफवाह और धमाका कर दहशत फैलाने वाले छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/किठौर/मुंडाली। ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने पर जिले में छह और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में छह लोगों को तीन थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है। ऐसे ही मामलों में सरधना क्षेत्र से चार, किठौर व मुंडाली से एक-एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सरधना के मोहल्ला मंडी चमारान में 28 जुलाई की रात सुनहरी मस्जिद में घुसकर जीशान और आदिल ने लाउडस्पीकर से चोर आने की झूठी सूचना प्रसारित की थी। निखिल नाम के युवक ने गंधक और पोटाश का मिश्रण डालकर धमाका किया था। इससे लोगों में दहशत फैल गई थी और लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा समसपुर सुरानी गांव में 30 जुलाई की रात बाबू ने गांव में ड्रोन दिखाई देने की सूचना 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी थी। सूचना फैलने से काफी ग्रामीण एकत्र हो गए थे। सूचना झूठी पाए जाने पर बाबू को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 170 के तहत चालान किया गया। शनिवार रात कुशावली गांव में ड्रोन उड़ने की झूठी सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मुल्हेड़ा गांव में मुर्सलीन ने ड्रोन उड़ाकर घरों में चोरी किए जाने की अफवाह फैलाई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

किठौर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर ड्रोन उड़ने की झूठी सूचना वायरल हुई तो लोग हाथों में लाठी-डंडे व हथियार लेकर सड़कों पर दौड़ पड़े। इस मामले में किठौर इंस्पेक्टर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई। हापुड़ क्षेत्र के थाना सिंभावली गांव रथूपुारा निवासी मोहसिन को गिरफ्तार किया गया। मुंडाली क्षेत्र में गांव मेघराजपुर निवासी सुधीर शर्मा ने ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें