मेरठ। शहर में रविवार शाम एक बार फिर तेज बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। लेकिन शहर के कई इलाकोें में जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि निकासी व्यवस्था सही नहीं होने के कारण शहर में जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
जलभराव के कारण सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं। बारिश के कई घंटे बाद भी जर्जर सड़कों पर पानी भरा रहता है। दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम, देवलोक कॉलोनी में भी जलभराव से लोग परेशान हैं।