फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : नायब तहसीलदार घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन की समीक्षा

विज्ञापन
सरधना। एसडीएम और विधायक अतुल प्रधान ने एसआईआर की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। संवाद
विज्ञापन
एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में एसडीएम ने दिए कड़े निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरधना तहसील में बुधवार को एसडीएम उदित नारायण सेंगर और क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान की मौजूदगी में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को अभियान की रफ्तार बढ़ाने और निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए गए।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए नायब तहसीलदारों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह प्रतिदिन फील्ड में जाकर घर-घर सत्यापन की समीक्षा करेंगे और अपनी रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को सौंपेंगे। कार्यक्रम की प्रगति पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार ज्योति सिंह को पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि फील्ड में होने वाले सभी कार्यों की नियमित निगरानी कर ट्रैकिंग रिपोर्ट तैयार करें, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन

एसडीएम सेंगर ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की देरी, त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक लापरवाही के मामले में पांच सुपरवाइजरों का वेतन रोका गया है, जबकि तीन बीएलओ पर मुकदमा दर्ज कर उनके निलंबन के लिए बीएसए को पत्र भेजा गया है। विधायक अतुल प्रधान ने भी बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची तैयार करने का कार्य अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए इसे पूर्ण सावधानी के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें