फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर के कई इलाकों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के कई इलाकों में मरम्मत कार्यों के कारण बृहस्पतिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के सदर और बेगमपुल उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं रहेगी। इसके अलावा सोफीपुर उपकेंद्र क्षेत्र की कृष्णानगर काॅलोनी, श्याम वाटिका, अमन विहार काॅलोनी में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक, सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र की पीडब्लूडी काॅलोनी, पांडव नगर, सर्वोदय काॅलोनी, संजय नगर, डीएम कंपाउंड में सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक बिजली नहीं रहेगी। विवि उपकेंद्र क्षेत्र के एपेक्स टावर, फ्लोर मिल, आरपीजी टावर में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक, स्वाभिमान पार्क, अशोक पार्क, मंगलपांडे सेक्टर 1, 2 और 3 में शाम चार बजे से शाम 5:30 बजे तक और मंगलपांडे नगर के डिग्गी में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें