फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव: साहब आज छोड़ दो, कल लगवा लेंगे फास्टैग, तस्वीरों में देखें कैसा था रात 12 बजे का नजारा

Tue, 16 Feb 2021 10:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
सिवाया टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद लेन में रिचार्ज करवाते दिल्ली से उत्तराखंड जा रहे राजेंद्र। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
साहब आज छोड़ दो, कल फास्टैग लगवा लेंगे, साहब इतनी पैनल्टी हम नहीं दे सकेंगे। हमें तो यह पता था कि मंगलवार से फास्टैग की व्यवस्था की जाएगी। मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर रात 12 बजते ही फास्टैग व्यवस्था शुरू कर दी गई। टोल पर आने वाले बिना फास्टैग वाहनों से दोगुना टैक्स वसूला गया। जिससे टोल पर जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 6
सिवाया टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था लागू। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
रात में पौने 12 बजे से ही टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा मैनेजर प्रदीप चौधरी व सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान टीम के साथ लेन में पहुंचे। उन्होंने दोनों और कर्मचारियों के साथ फास्टैग व्यवस्था शुरू कराई। 12 बजते ही सभी लेन से बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना चार्ज लिया जाने लगा। सबसे पहले एक नंबर लेन पर मल्टी एक्सल वाहन से एक हजार रुपये के वसूली की गई। वह बार बार कह रहा था कि साहब आज छोड़ दो, कल फास्टैग लगवा लेंगे, टोल प्रबंधन सख्ती के साथ दोगुना चार्ज वसूला। इसके पीछे राजेंद्र सिंह दिल्ली से उत्तराखंड टैक्सी से जा रहे थे उसे 170 रुपये देने पड़े।
विज्ञापन

3 of 6
बिना फास्टैग लगी गाड़ी टैक्स देने को लेकर उलझता कार सवार। - फोटो : अमर उजाला
लेन में ही लगवा लिया फास्टैग
निशांत चौधरी दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे, जब उसने पूछा कि जाम कैसा लगा हुआ है तो फास्टैग लगा रहे एयर टेल कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि जिन गाड़ियों पर फास्टैग नहीं है, उनको डबल चार्ज देना पड़ रहा है। उसने तत्काल ही चलते हुए लेन में दो सौ रुपये में फास्टैग लगवाया और सौ रुपये रिचार्ज के साथ वह फास्टैग से निकल गया। वहीं, रुड़की निवासी हरिराज की कार में भी फास्टैग नहीं लगा था, फास्टैग लगवाने के बाद ही वह अपनी कार से निकल सके।

4 of 6
टोल प्लाजा पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर से अजीत कुमार एक शादी में गाजियाबाद जा रहे थे, उनकी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा हुआ था। उन्हें भी डबल चार्ज देकर जाना पड़ा। लेन नंबर 11 में रहीस अहमद अपने परिवार के साथ बिजनौर से बागपत जा रहे थे, उनकी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा था। उसको लेकर काफी नोकझोंक हुई, लेकिन फिर उसे डबल चार्ज देकर जाना पड़ा। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लोकल वाहन चालकों से ज्यादा नोकझोंक हुई। हालांकि टोल पर पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

5 of 6
बिना फास्टैग लगी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे की गई वसूली
85          170
155        210
310        620
500       1000

फास्टैग से ये होगा लाभ
- टोल पर जाम से राहत मिलेगी
- डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा
- जाम से बचने के साथ साथ ईंधन की बचत होगी।
- फास्टैग लगे वाहन बिना रोकटोक के निकल सकेंगे।
- बिना फास्टैग वालों से दोगुना चार्ज लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फौजी को फोन देता टोलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात 12 बजे से टोल पर फास्टैग व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं थे उनसे दोगुना चार्ज लिया गया। लेन नंबर एक और 12 में से ही बिना फास्टैग वाले वाहनों को निकाला जाएगा। फास्टैग लेन में बिना फास्टैग लगी गाड़ी को नहीं घुसने दिया जाएगा। दोनों और अतिरिक्त टोल कर्मी लगाए गए हैं। रात में ही कई वाहन स्वामियों ने लेन में ही फास्टैग लगवाए। - प्रदीप चौधरी, टोल प्लाजा मैनेजर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें