फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Advocate Suicide Case: फूटा वकीलों का गुस्सा, एसएसपी ऑफिस में तोड़फोड़, देखिए तस्वीरें

Mon, 15 Feb 2021 04:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ वकील आत्महत्या मामला : एसएसपी ऑफिस में हंगामा करते वकील - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में अधिवक्ता ओमकार सिंह की आत्महत्या के मामले में सोमवार को वकीलों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान वकीलों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

2 of 6
विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े वकील - फोटो : अमर उजाला
सैंकड़ों की संख्या में वकील सोमवार सुबह कमिश्नरी के बाहर जुटे। इस दौरान वकीलों ने कमिश्नरी चौराहे पर जाम लगा दिया। भाजपा विधायक की गिरफ्तारी न होने को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

3 of 6
एसएसपी ऑफिस में हंगामा करते वकील - फोटो : अमर उजाला
वहीं एसपी सिटी से अधिवक्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। अधिवक्ताओं ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे में विधायक की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है। लेकिन अभी तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

4 of 6
हंगामा करते वकील - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं ने कहा जब तक भाजपा विधायक दिनेश खटीक की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे हड़ताल पर ही रहेंगे। वकीलों ने एक सुर में कहा भाजपा विधायक दिनेश खटीक की गिरफ्तारी के बाद ही वे अपने काम पर लौटेंगे। हालांकि इसके बाद वह कचहरी लौट गए।
विज्ञापन

5 of 6
हंगामा करते वकील - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कमिश्नरी और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंगामा करते वकील - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम में एक अधिवक्ता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया था। सुसाइड नोट में हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक और एक ग्राम प्रधान पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बताया गया कि अधिवक्ता का बेटा हाईकोर्ट में वकील है और उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों में विधायक समझौता करा रहे थे। पुलिस ने मामले में हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें