फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : निष्क्रिय और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसआईआर में मेरठ कैंट व मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट कटने से भाजपा सकते में है। एसआईआर में हुए नुकसान की भरपाई के लिए नए युवाओं के वोट बनवाने में कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। पार्टी ने निष्क्रिय हो चुके व नाराज कार्यकर्ताओं को मुख्य धारा में सक्रिय करने की ठानी है। इसके लिए बूथ व शक्ति केंद्रों के स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा मेरठ महानगर ने अभी तक मेरठ कैंट व मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पार्षदों के साथ बैठकें करके कार्यकर्ताओं को एसआईआर के बाद बने हालात में पूरी सक्रियता से काम करने की हिदायत दी है। इसमें क्षेत्रीय पार्षदों को कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
बड़ी संख्या में निष्क्रिय व नाराज हुए कार्यकर्ता
भाजपा की जिला व महानगर इकाई में निष्क्रिय व नाराज कार्यकर्ताओं को अच्छी खासी संख्या है। इनमें से अधिकांश जमीनी और मूल कार्यकर्ता हैं। यह बाहरी नेताओं को पार्टी में प्राथमिकता मिलने से नाराज हो गए हैं। इन लोगों के जायज कार्य भी संगठन द्वारा नहीं करवाए जा रहे। कई कार्यकर्ता तो सोशल मीडिया पर भी अपनी पीड़ा लगातार बयां कर रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की नाराजगी से एसआईआर अभियान भी प्रभावित हुआ। इसका भान भी पार्टी संगठन को है।
विज्ञापन

मनाने के लिए किए जा रहे तमाम जतन
पुराने, कर्मठ व निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए भाजपा नेतृत्व तमाम जतन कर रहा है। पदाधिकारियों द्वारा इसके लिए कार्यकर्ताओं को पुराने संबंधों का हवाला दिया जा रहा है। इसके साथ ही भारत को परम वैभव पर पहुंचाने की मुहिम में भी साथ मांगा जा रहा है।
बूथ व शक्ति केंद्रों को फिर से मजबूत बनाने पर फोकस
कार्यकर्ताओं की नाराजगी से भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे से कुछ कमजोरी आई है। इसे फिर से पुरानी स्थिति में लाने के लिए नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने पर सबसे ज्यादा फोकस है। इसके लिए बूथ व शक्ति केंद्रों पर बड़ी बैठकें करने पर फोकस किया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि इससे आई कमजोरी की भरपाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें