मेरठ। हिंदू एक्शन फोेर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फिल्म निर्माता अमित जानी ने क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन को संगठन का उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। अमित जानी ने स्वयं सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी सभी के साथ साझा की। नियुक्ति के बाद मंगलवार शाम मेरठ के प्रमुख हिंदूवादी नेता एवं अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने अपने पदाधिकारियों के साथ सौरभ सुमन से मुलाकात की।
सौरभ जैन सुमन ने कहा कि विभिन्न संगठन अलग-अलग कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब संगठित होकर काम करने का समय है। हर हिंदू के हृदय में हिंदू राष्ट्र की क्रांति के बीज बोने होंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर उन्होंने कविता सुनाई। इस मौके पर कार्तिक हिंदू, योगेश ठाकुर, कमल खटीक, प्रमोद कुमार आर्टिस्ट, निपुण चंदेल और उमंग गोयल उपस्थित रहे। संवाद