फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाबा अमरनाथ मंदिर के सामने शुभम सैनी ने प्राप्त की थी मेजर रैंक

विज्ञापन
बर्फानी बाबा की गुफा के बाहर मेजर रैंक प्राप्त करते शुभम सैनी
विज्ञापन
मेरठ। शुभम सैनी बाबा अमरनाथ के भक्त थे। उन्होंने अपनी मेजर रैंक भी अमरनाथ मंदिर के सामने प्राप्त की थी। अपने असाधारण व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के कारण वे परिवार और आसपास के लोगों के बीच अत्यंत प्रिय थे। मेजर पद पर आसीन होने के बावजूद वे हमेशा एक साधारण व्यक्ति की तरह ही व्यवहार करते थे। इससे उनके सौम्य विचार और व्यक्तित्व की झलक मिलती थी।
विज्ञापन

मेजर के मामा के बेटे डॉ. पवन कुमार सैनी ने बताया कि वर्ष 2024 में शुभम की ड्यूटी अमरनाथ यात्रा में थी। इसी दौरान उन्हें पदोन्नति मिली थी। शुभम बड़ों काफी सम्मान देते थे। बच्चों के साथ वह घुलमिल जाते थे। जब भी वे घर या किसी रिश्तेदारी में जाते थे, तो वहां पहुंचकर सबको आश्चर्यचकित कर देते थे। अब परिवार के लोग उनकी यादों के सहारे ही जी पाएंगे। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, व्यापारी पूरन सैनी, भाजपा नेता इंद्रपाल सैनी, डॉ. बलराम सैनी, ब्रजराज सैनी आदि ने कहा कि मेजर शुभम सैनी का जाना समाज और देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनके जीवन से प्रेरित होकर कई युवाओं ने सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया है। मेजर शुभम सैनी की देशभक्ति, सादगी और असाधारण चरित्र हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें