गढ़ीपुख्ता। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र भैंसवाल में श्रीजी की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
रविवार को जैन मुनि 105 समर्पण सागर महाराज के सानिध्य में रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सुबह पूरे विधान से श्रीजी का अभिषेक और कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान किया गया। इसके बाद रथयात्रा का शुभारंभ 105 समर्पण सागर महाराज ने किया। रथयात्रा में दिल्ली व अन्य शहरों के प्रसिद्ध बैंड और झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। रथयात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन मंदिर पर जाकर समाप्त हुई, जहां श्री जी का अभिषेक किया गया।
रथयात्रा में सारथी की बोली सत्येंद्र जैन, अमित जैन, सौधर्म इंद्र सम्यक जैन, कुबेर इंद्र अमित जैन, शुभम जैन, सनत इंद्र निखिल जैन महेंद्र, इंद्र की बोली सचिन जैन ने ली। रथ यात्रा का निर्देशन प्रतिष्ठाचार्य नरेशचंद्र जैन शास्त्री हस्तिनापुर ने किया। रथयात्रा समारोह में मुख्य अतिथि अनूप कुमार जैन, सारिका जैन और डॉक्टर संजय जैन रहे। ध्वजरोहण अरुण जैन, शुभम जैन ने किया। चित्र अनावरण आदिश जैन व आकाश जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन राजीव जैन, आकाश जैन और शामली नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने किया। प्रक्षालन सुभाष जैन, अजीत जैन ने किया एवं शास्त्र भेंट आशीष जैन, पूजा जैन ने किया।
ष
श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र भैंसवाल में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव में प्रवचन कर