फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मस्जिद के आसपास पड़ी गंदगी को दिखाया

विज्ञापन
मदीना मस्जिद के पास सडक पर पडी गंदगी। (सोशल मीडिया) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर रमजान के दिनों में वार्ड 12 में मदीना मस्जिद के पास सड़क के दोनों ओर पड़े कूड़े आदि का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
नगर पालिका चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने रमजान शुरू होने से पहले पालिका के समस्त विभागों के कर्मचारियों के साथ विभागीय बैठक की थी। जिसमें सफाई विभाग के कर्मचारियों और सफाई नायकों को रमजान पर्व पर नगर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने व नगर की प्रत्येक मस्जिद के पास सफाई कराकर कली- चूना आदि डलवाने व प्रत्येक जुमे को विशेष सफाई कराने के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन पालिका चेयरमैन व ईओ के निर्देशों पर सफाई विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसका उदाहरण एक जिम्मेदार नागरिक द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया वीडियो है। वीडियो डालने वाले ने वार्ड 12 में मदीना मस्जिद के आसपास दोनों साइड पड़ी गंदगी आदि की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा है कि यह हाल है मदीना मस्जिद के पास का है। रमजान के नमाजी यहां से गुजर रहे हैं। नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने मामले को दिखवाकर साफ सफाई कराने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें