फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 200 लोगों की सेहत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड अम्हेड़ा आदिपुर गांव के पंचायत भवन में ग्रामीण विकास संस्था द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एचआईवी, हेपिटाइटिस, शुगर, ब्लडप्रेशर, टीबी आदि की निशुल्क जांच की गई। डॉक्टर की टीम ने निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। ग्राम प्रधान ऋचा सिंह ने बताया कि कैंप में करीब 200 लोगों की जांच कर दवाइयां दी गईं। रोबिन सिंह सिवाच के मुताबिक शिविर में ग्रामीण विकास संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक शर्मा, डॉ. यशपाल सिंह, काउंसलर संजीव कुमार, लैब तकनीशियन तुषार तोमर, युनूस, प्रवीण कुमार और सीएचओ प्रियंका चौहान मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें