फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व सभासद के घर पर आधी रात के बाद फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव ढिकौली में पूर्व सभासद अमित चौहान के आवास पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। पुलिस को मौके से एक खोखा व छर्रे मिले। घटना से परिवार दहशत में है। थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
अमित चौहान ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि सोमवार की रात परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। रात 1.45 बजे गेट पर अज्ञात लोगों ने गोली मारी। शोर सुनकर वह घर से बाहर आया और देखा कि तीन लड़के बाइक से जा रहे थे। सूचना पर पहुंची 112 को मौके से एक खोखा व बहुत से छर्रे मिले। साथ ही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में बताया है कि उसके चाचा संदीप चौहान नगर पालिका की ट्यूबवेल पर सेवा करते थे। चार माह पहले उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले पकड़े नहीं गए। कुछ दिन पहले उसके फोन पर रंगदारी के लिए धमकी भरी कॉल भी आई थी। जिसे उसने हल्के में ले लिया था। संभवतः गोली चलाने वाले व्यक्ति उसको डराने व रंगदारी के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें