फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग संपर्क अभियान के तहत तहसील परिसर स्थित एडवोकेट वीरेंद्र सैनी के चेंबर पर मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों के साथ संवाद स्थापित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में इंद्रपाल बजरंगी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से जनहित के मुद्दों पर सुझाव देने और सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक विकास और जनसुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर अपने सुझाव साझा किए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, मंडल महामंत्री सुभाष, वेदप्रकाश, मुदित माहेश्वरी, वीरेंद्र सैनी, अरविंद प्रताप, मोहित ठाकुर, संजीव पंवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें