फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 16 Oct 2018 08:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
गोली मारी
विज्ञापन

यूपी के बागपत में बिजरौल-बामनौली गांव के बीच सोमवार की रात्रि में बड़ौत से बाइक पर अपने गांव बामनौली जाते समय बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया और उससे नगदी लूटकर ले गए। घायल अवस्था में उसे मेरठ रेफर किया। युवक अभी भी बेहोशी की हालत में है।

विज्ञापन


घायल संदीप पुत्र महक सिंह बड़ौत के बामनौली गांव का रहने वाला है। वह सोमवार को किसी काम के लिए बड़ौत आया था, जब वह रात्रि में अपने गांव बामनौली जा रहा था तो बिजरौल और बामनौली के बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया, जब वह नहीं रुका तो उस पर गोली चला दी और गोली उसके सीने पर लगी। 

इसके बाद बदमाश उससे नगदी लूटकर भाग गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में पहुंचाया, वहां से परिजन उसे गंभीर हालत में मेरठ ले गए, वहां से ऑरेशन के बाद उसकी गोली निकाली गई, अभी भी वह बेहोश है, होश आने पर ही घटनाक्रम का पता लग सकेगा। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है।  दूसरी ओर बड़ौली गांव में बाइक से खेत में जा रहे सुमित पुत्र राजेश निवासी बड़ौली संदिग्ध रूप में घायल हो गया। उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें