फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्लड बैंक में निगेटिव ब्लड ग्रुप की किल्लत, तीन यूनिट बची

Tue, 07 Jan 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 500 यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप के ब्लड की किल्लत चल रही है। ए, बी और ओ निगेटिव ग्रुप का ब्लड नहीं है। एबी निगेटिव ग्रुप का तीन यूनिट ब्लड बचा है। यह समस्या रक्तदाताओं के सामने नहीं आने से बनी हुई है। ब्लड की कमी जान पर भारी पड़ सकती है। स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वैच्छिक रक्तदाता से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को रक्त के लिए परेशानी न हो, उसके लिए एसबीडी जिला अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक संचालित है। इस बैंक में 500 यूनिट तक रक्त रखने की क्षमता है। सोमवार को ब्लड बैंक में 203 यूनिट ही बचा है। बी-पॉजिटिव 100, ओ पॉजिटिव 90 और एबी पॉजिटिव 10 यूनिट बचा है, जबकि निगेटिव के ए, बी और ओ ग्रुप का ब्लड नहीं है।
केवल एबी निगेटिव ग्रुप का महज तीन यूनिट ही ब्लड रह गया है।
मौजूदा समय में ब्लड बैंक में खून की बड़ी कमी है। शिविर कम लगने और रक्तदाताओं के सामने नहीं आने का कारण सर्दी भी माना जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि निगेटिव ग्रुप का ब्लड बहुत कम आता है और बहुत कम ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें