फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में मेरठ का लाल घायल: श्रीनगर बेस अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे विपिन

Fri, 15 Apr 2022 06:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शोपियां में मेरठ के सरधना का जवान भी घायल हुआ है। गंभीर अवस्था मे साथी जवानों ने उसे जम्मू स्थित 99 बेस सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जवान विपिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोपियां हादसे में मेरठ के जवान भी घायल हुआ है। मेरठ के सरधना निवासी नायक विपिन श्रीनगर के 99 बेस अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। वहीं बेटे के घायल होने की सूचना परिजन सदमें मे आ गए। परिजन फोन पर बेटे के पल पल का हाल जान रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र नवादा गांव निवासी विपिन पुत्र रिछपाल जम्मू में राजपूत बटालियन में तैनात है। शुक्रवार अल सुबह साथियों के साथ ऑपरेशन पर जाते समय जवान विपिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

यह भी पढ़ें: निखिल हत्याकांड: बेटे का शव देख बेहोश हो गई मां, बहन की आंखों से नहीं सूख रहे आंसू, देर रात हुआा अंतिम संस्कार
विज्ञापन


गंभीर अवस्था मे साथी जवानों ने उसे जम्मू स्थित 99 बेस सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के दौरान राजस्थान निवासी तीन जवानों के शहीद होने की भी सूचना है।
विज्ञापन


मेरठ के जवान विपिन के चचेरे भाई विजेन ने बताया कि उसके पास बटालियन से फोन आया था। फोन पर जवान के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी दी गई। कुछ देर पहले साथी जवानों से फोन पर जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि विपिन की हालत स्थिर है। फिलहाल अल्ट्रासाउंड के लिए गया हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें