फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटर देव प्रताप का खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहाैल

Fri, 04 Apr 2025 08:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शूटर देव प्रताप सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 से 12 मई तक दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शूटर देव प्रताप सिंह का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ है। वह 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 से 12 मई तक दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में होगा। देव ने हाल ही में करणी सिंह रेंज में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीतकर अपना और परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि के साथ ही, देव प्रताप ने सबसे कम उम्र में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने ऑल इंडिया नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल और यूपी स्टेट चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता है। देव की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और गुरु दीपक तोमर के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है। यह उनके परिवार और स्कूल के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह युवा प्रतिभाओं के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें