मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण शनिवार को कंकरखेड़ा उपकेंद्र क्षेत्र के न्यू गोविंदपुरी, मेहंदी मोहल्ला और गोविंदपुरी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा खिर्वा चौपला, गायत्री ग्रीन कालोनी, दांतल जटौली, श्याम विहार कालोनी, बीआईटी में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। वहीं, गोल मंदिर, आरटीओ, आवास विकास, स्कीम 7, तेजगढ़ी, सेंट्रल मार्केट, शास्त्रीनगर, इंद्रलोक, आशियाना, शास्त्रीनगर, अहमद नगर, गोला कुंआ, इस्लामाबाद, विकासपुरी, बुनकर नगर, पिलोखड़ी, श्याम नगर, पूर्वा इलाही बख्श, दिल्ली रोड, बागपत रोड, भगवतपुरा, शिव शंकरपुरी, प्रह्लाद नगर, देवपार्क, मलियाना, भोपला रोड, गंगा कालोनी, संजय कालोनी, शताब्दीनगर सहित अन्य क्षेत्रों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।