थाईलैंड में परीक्षितगढ़ के शिवम ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक जीता। स्रोत स्वयं
- 9वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को हराकर किया शानदार प्रदर्शन
- फोटो भी
गंगानगर। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के सोना गांव निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी शिवम गुर्जर ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित 9वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित हुई, जिसमें 30 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
गांव सोना निवासी शिवम ने 87 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले तक पहुंचने के दौरान श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को हराया। सेमीफाइनल में उन्हें जापान के खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक मिला। इस वर्ग में फिलीपींस के खिलाड़ी ने स्वर्ण और जापान के खिलाड़ी ने रजत पदक जीता।
शिवम ने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय दल ने कुल 10 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व शिवम ने पिछले माह आयोजित राजस्थान कप में 87 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वह 8 नेशनल चैंपियनशिप खेले हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी।