सरूरपुर। गांव सरूरपुर खुर्द में छठें कांवड शिविर के शुभारंभर के मौके पर शामिल अथिति। स्वयं
सरूरपुर। गांव सरूरपुर खुर्द में भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी द्वारा छठवें कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन आरएसएस के जिला प्रचारक दीपक ने वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के साथ किया। शिविर के आयोजक आदेश फौजी ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर का उद्देश्य भगवान शिव के भक्तों की निस्वार्थ सेवा करना है। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, चाय, विश्राम, प्राथमिक उपचार समेत सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इस दौरान सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, मानसिंह गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरबीर पाल सिंह, मनिंदर पाल सिंह, जितेंद्र सतवई, सुनील रोहटा, डॉ. मीनाक्षी भराला, सतेंद्र भराला, ब्रजेश चौधरी, आदेश कसाना, प्रदीप शर्मा, वैद्य सुरेश पूनिया, जगदीश प्रमुख, योगेश शर्मा मौजूद रहे।