अमर उजाला...एसजीएम गार्डेन में छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अत
छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज के 353 वें राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में हिंदू साम्राज्य दिवस का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यदि उस कालखंड में शिवाजी महाराज न होते तो देश में हिंदू समाज का अस्तित्व संकट में पड़ सकता था। शिवाजी महाराज ने हिंदू समाज की एकता, अखंडता और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में अतुलनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में सुबह कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने करुणेश नंदन गर्ग और अरुण जिंदल के साथ जीरो माइल स्थित शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भव्य समारोह की अध्यक्षता संजीव गोयल सिक्का ने की। समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि तथा दिल्ली प्रदेश सरकार के प्रवक्ता राजेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष अश्वनी गुप्ता रहे।
दीप प्रज्ज्वलन भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने मंचासीन अतिथियों के साथ किया। कार्यक्रम के आरंभ में सुप्रसिद्ध लोक गायिका नीता गुप्ता ने शिवाजी महाराज पर आधारित गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
विशिष्ट अतिथि राजेश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने भी शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। समिति की ओर से समाजसेवा एवं हिंदू परंपराओं के संरक्षण में योगदान देने वाली तीन विभूतियों मवाना के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र पाल रस्तोगी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी दर्शन लाल अरोड़ा तथा श्याम बिहारी अग्रवाल का नागरिक अभिनंदन किया गया। महामंत्री करुणेश नंदन गर्ग ने संचालन किया। संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, ठाकुर गौरव सिंह, अजय गुप्ता, सतीश गर्ग, अमन गुप्ता, हिमांशु गोयल, संजय अग्रवाल, विशाल कनौजिया, रविंद्र पासी, मनमोहन भल्ला, आलोक रस्तोगी, राजीव शर्मा, मन्नू लाल, आशीष आसीवाल आदि रहे।