फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट टूर्नामेंट में शेरशाह वॉरियर्स बनी विजेता

विज्ञापन
सरधना। वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित किया गया। आयोजक
विज्ञापन
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर वीर अब्दुल हमीद मॉर्निंग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को मैच खेला गया। इसमें शेरशाह वॉरियर्स ने सुल्तान वॉरियर्स को आखिरी गेंद पर 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

एक महीने से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला शेरशाह वॉरियर्स और सुल्तान वॉरियर्स के बीच खेला गया। टॉस सुल्तान वॉरियर्स के कप्तान मेहराज अंसारी और शेरशाह वॉरियर्स के कप्तान जावेद सईद के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान वॉरियर्स ने 8 ओवर में 92 रन बनाए। बल्लेबाज अरबाज ने 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 60 रन बनाए। गेंदबाजी में मुन्ना मलिक ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेरशाह वॉरियर्स की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन मैच का असली रोमांच आखिरी ओवर में आया, जब टीम को जीत के लिए 24 रन की जरूरत थी। आरिफ सिद्दीकी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंतिम ओवर में ही 24 रन ठोक दिए और टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने 23 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 54 रनों की नाबाद पारी खेली। आतिशी पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच के समापन पर विजेता टीम के कप्तान जावेद सईद और उपविजेता टीम के कप्तान मेहराज अंसारी को आगा अली शाह, शाहवेज अंसारी और आफताब अंसारी ने ट्रॉफी प्रदान की और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आसिफ गुड्डू, शहजाद मिर्जा, अरशद रंगरेज, इकराम और मोमिन भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कमेटी सदस्यों मेहराज अंसारी, जावेद सईद, मोनू मलिक और उमर मलिक का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें