मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र में व्यापारी के गोदाम से कर्मचारी ने दो लाख रुपये कीमत का कपड़ा और 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। व्यापारी ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के पिलोखड़ी रोड निवासी मोहम्मद फैज की लालकुर्ती मार्केट में कपड़े की दुकान है। उन्होंने मथुरा पैलेस में अपना कपड़े का गोदाम बना रखा है। दुकान पर कुछ लड़के काम करते हैं। आरोप है कि इन्हीं में से लालकुर्ती क्षेत्र के जामुन मोहल्ला निवासी कामिल काफी समय से गोदाम से कपड़े और नकदी चोरी कर रहा था। 15 जून को वह चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मोहम्मद कैफ के मुताबिक उनके गोदाम से करीब दो लाख कीमत का कपड़ा और 50 हजार की नकदी चोरी हुई है। सीओ कैंट संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।