फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुत्ते के विवाद में धारदार हथियार चले, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। अतराडा गांव में कुत्ते के विवाद में धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए खरखौदाा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को मनोज पुत्र गिरवर का पालतू कुत्ता गली में खुला घूम रहा था। पड़ोसी बबलू पुत्र गजेंद्र ने मनोज से घूम रहे कुत्ते को बांधने के लिए कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से धारदार हथियार चल गए और पथराव हो गया। इसमें गजेंद्र पक्ष के गजेंद्र, जोनी और बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। गजेंद्र और जॉनी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मनोज पक्ष से तनिष्क और प्रदीप भी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें