मेरठ। दिल्ली रोड पर अंबेडकर तिराहा से झंडे वाला चौराहा एवं शारदा रोड होते हुए दिल्ली चुंगी तक सड़क का निर्माण 20.17 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। अंबेडकर तिराहा से दिल्ली चुंगी तक 1.300 किलोमीटर लंबी सड़क का रविवार को शिलान्यास हुआ। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत व्हाइट टॉपिंग पद्धति से बनने वाली इस सड़क का उद्घाटन महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सांसद अरुण गोविल और राज्यसभा लक्ष्मीकांत बाजपेयी के साथ मिलकर किया। इस परियोजना से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
इस मौके पर महापोर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का उद्घाटन मेरठ के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। दिल्ली रोड पर अंबेडकर तिराहा से झंडे वाला चौराहा और शारदा रोड होते हुए दिल्ली चुंगी तक बनने वाली यह सड़क लगभग 1.300 किलोमीटर लंबी होगी।इसे अधिक टिकाऊ और मजबूत बनाया जाएगा। यह सड़क अपने में मिसाल होगी। सभी बिजली की लाइनें भी भूमिगत डाली जाएगी। इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, कमल दत्त शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद राजीव गुप्ता काले आदि मौजूद रहे।