फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करंट से मरे युवक के परिजनों की विधायक ने आर्थिक मदद की

विज्ञापन
सरधना। मृतक अमन के परिजनों की आर्थिक मदद करते विधायक अतुल प्रधान। स्वयं
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव रार्धना में विगत दिनों बिजली के करंट की चपेट में आने से अमन सैनी पुत्र ज्ञान सिंह सैनी का निधन हो गया था। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी। रविवार को सपा विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

विधायक अतुल प्रधान ने अमन सैनी के पिता ज्ञान सिंह सैनी व अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अमन की असामयिक मृत्यु पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में परिवार अकेला नहीं है। विधायक ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें