फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों को दोबारा स्कूल लाने के लिए चलेगा शारदा अभियान

Mon, 30 Sep 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सात से 14 वर्ष के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को दोबारा स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने शारदा कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस योजना के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर ऐसे बच्चों को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल व ड्राप आउट बच्चों को दोबारा स्कूल लाने के लिए मुुहिम शुरु हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग प्रत्येक गांव में ऐसे बच्चों को चिन्हित करेगा। जिन्होंने किसी वजह से स्कूल छोड़ दिया है। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा में शामिल करने में मदद मिलेगी। बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए स्कूलों में नोडल शिक्षक तैनात किए जाएंगे। जिससे स्कूल से छूटे हुए बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा। बच्चों के शैक्षिक स्तर का मूृल्यांकन करने के बाद आयु के हिसाब से पढ़ाई कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण उसी विद्यालय परिसर में दिया जाएगा, जहां बच्चा नामांकित किया गया है। विशेष प्रशिक्षण के दौरान कक्षा के अन्य बच्चों के साथ शैक्षणिक व भावनात्मक रूप से जुड़ने योग्य बनाने के लिए नोडल अधिकारी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें