फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शामली के ध्यानार्थ सड़क हादसे में शामली के युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाइवे पर दबथुवा गांव के पास हुआ हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव दबथुवा के निकट मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें शामली निवासी सागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

मृतक युवक की पहचान सागर (28 वर्ष) पुत्र जीतू निवासी बनत जिला शामली के रूप में हुई है। वह अपने साथी तुषार के साथ बाइक से मेरठ से शामली की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह दबथुवा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तुषार को भी चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन सहित भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल थाने पर किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें