संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। आई लव मोहम्मद का बैनर लेकर फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में थाने के हल्का दरोगा ने 6 को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन के खिलाफ 151 में कार्रवाई की गई।
आरोपियों ने आई लव मोहम्मद का बैनर लेकर फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। जिसकी जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। इस मामले में सुभाष बाजार चौकी प्रभारी पवन कुमार ने थाने में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस ) 2023 धारा 353 के तहत अजमल, साने आमल, फहीम निवासी मोहल्ला हीरालाल, परवेज व आदिल निवासी मोहल्ला तिहाई, नदीम निवासी अज्ञात व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि नामजद आरोपी अजमल, साने आमल और परवेज को गिरफ्तार कर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।